बाॅलीवुड एक्टर सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो इसकी जांच में जुटी है। इस मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में सेशन कोर्ट ने रिया और उनके भाई की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
11 Sep, 2020 01:11 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो इसकी जांच में जुटी है। इस मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में सेशन कोर्ट ने रिया और उनके भाई की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
उन्हें 22 सिंतबर तक भायखला जेल में रहना पड़ेगा। इसी रिया चक्रवर्ती के कुछ वीडियो सोशल साइट पर वायरल काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया को देख ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी नशे में हैं। वीडियो में रिया अपने दोस्तों के साथ है हालांकि इसमें सिर्फ रिया ही नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोग हसंते दिख रहे हैं। वीडियो में रिया मुंबई की टपोरी भाषा में बात करती दिख रही हैं।
इसके अलावा रिया का एक और वीडियो सामने आया है,जो रिया के ड्रग्स ना लेने के दावों को बेनकाब कर रहे हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत नियमित तौर पर गांजा का सेवन करते थे। हालांकि खुद रिया ने कभी किसी ड्रग्स के लेने से मना कर दिया। लेकिन अब सामने आए इन वीडियोज ने रिया के सारे दावों को गलत ठहरा दिया है।
सामने आए इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और अन्य सदस्य घर में बैठे हुए हैं। वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत और रिया ड्रग्स ('Rolled' Cigarettes) ले रहे हैं। जब एक शख्स पूछता है कि क्या ये चरस नहीं है तो सुशांत मजाक में कहते हैं कि ये वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) है। यहां रिया कहती हैं कि ये रोल सिगरेट है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत पहले सिगरेट पीते हैं उसके बाद वो उसे रिया को पकड़ा देते हैं। रिया भी स्मोकिंग करती दिखती हैं। सुशांत और रिया शिव का भजन गाना शुरू कर देते हैं। बता दें इससे पहले सुशांत की बहन ने उनका एक भजन गाते हुए वीडियो साझा किया था जिसमें वो ठीक दिख रहे थे।