main page

'मुझे बहुत गर्व है जो आप बन गई हैं' रिया चक्रवर्ती ने खुद को दी हल्लाशेरी, लिखा- आप खुद अपना सबसे अच्छा सहारा हैं

Updated 03 January, 2022 05:31:01 PM

दिवंगत एक्टर सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आती हैं। उन्होंने काफी बुरी परिस्थितियों का सामना करने के बाद जिंदगी में फिर से मजबूती से आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। इसी बीच हाल ही में एक फिर रिया ने सेल्फ एप्रिसिएशन पोस्ट शेयर की, जिसे इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो डायरी में अपने हाथों से नोट लिखती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत एक्टर सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आती हैं। उन्होंने काफी बुरी परिस्थितियों का सामना करने के बाद जिंदगी में फिर से मजबूती से आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। इसी बीच हाल ही में एक फिर रिया ने सेल्फ एप्रिसिएशन पोस्ट शेयर की, जिसे इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।


रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो डायरी में अपने हाथों से नोट लिखती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उसे कहते सुना जा सकता है- "प्रिय मैं, मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। दयालु, मजबूत, धैर्यवान और लचीला होने के लिए धन्यवाद। मुझे उस महिला पर बहुत गर्व है जो आप बन गई हैं और मैं हमेशा आपके साथ हूं। . तो, चिन अप बेबी गर्ल आपको यह मिल गया है .. नया साल मुबारक हो .. आपका सही मायने में, आपका इनस सेल्फ।"


वीडियो शेयर कर इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- आप अपने खुद के सबसे अच्छे सहारा हैं, एक बार जब आप खुद को पा लेते हैं, तो आप जीतते हैं।


रिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे अब तक 42,121 लाइक्स मिल चुके हैं।


बता दें रिया चक्रवर्ती ने न्यू ईयर इव पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि जो आज वह हंसती मुस्कुराती नजर आ रही हैं, ये उसके लिए आसान नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने 2022 में सबके अच्छे की काम की थी।


वहीं साल 2020 में रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार द्वारा  आत्महत्या के लिए उकसाने और बेटे को पैसो की हेराफेरी करने का आरोप लगाने के बाद खूब सुर्खियां बटोरीं थी। सुशांत की मौत के मामले में ड्रग से संबंधित जांच में उन्हें और उनके भाई शोविक को एक महीने तक जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि अब एक्ट्रेस अपने उस बुरे वक्त से उबर आई हैं और नॉर्मली जिंदगी जी रही हैं।

Content Writer: suman prajapati

Rhea ChakrabortywrotenoteselfBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...