दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की लाडली रिया कपूर करण बुलानी संग शादी के बाद इन दिनों हनीमून एंजॉय कर रही हैं। कपल मालदीव में शादी के बाद पहली बार हनीमून पर निकला है, जहां से उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। मालदीव हनीमून की तस्वीरें रिया के पति करण बुलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जहां दोनों का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
12 Sep, 2021 11:42 AMबॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की लाडली रिया कपूर करण बुलानी संग शादी के बाद इन दिनों हनीमून एंजॉय कर रही हैं। कपल मालदीव में शादी के बाद पहली बार हनीमून पर निकला है, जहां से उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
मालदीव हनीमून की तस्वीरें रिया के पति करण बुलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जहां दोनों का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल समंदर के बीचों-बीच नौका पर बैठ एक दूसरे संग इश्क लड़ा रहा है। इस दौरान रिया ने व्हाइट कलर की सेक्सी ड्रेस में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।
चेहरे पर काला चश्मा और खुले बालों में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं करण भी ब्लैक गॉग्लस लगाए पत्नी संग रोमांटिक पोज दे रहे हैं।
एक तस्वीर में रिया करण के माथे को चूमती नजर आ रही हैं। वहीं अन्य में वह नाव पर बैठ जबरदस्त पोज दे रही हैं।
कपल की इन तस्वीरों पर फैंस और उनके करीबी कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें, रिया कपूर ने 14 अगस्त को प्रोड्यूसर करण बुलानी संग शादी रचाई थी। कपल की अचानक शादी की खबरों में फैंस को चौका दिया था। शादी के बाद दोनों की वेडिंग फोटोज खूब वायरल हुईं थी।