15 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर देश भर में खूब धूम देखने को मिली। लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस पर्व को सेलिब्रेट किया। वहीं बॉलीवुड स्टार्स में भी इसे लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बधाई देते नजर आए। वहीं एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने पति करण बुलानी संग नए घर में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
16 Oct, 2021 10:05 AMबॉलीवुड तड़का टीम. 15 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर देश भर में खूब धूम देखने को मिली। लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस पर्व को सेलिब्रेट किया। वहीं बॉलीवुड स्टार्स में भी इसे लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बधाई देते नजर आए। वहीं एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने पति करण बुलानी संग नए घर में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि करण बुलानी पंडित के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “नया घर। नई यादें। हैप्पी दशहरा।"
बता दें, बीते दिनों रिया और करण बुलानी मालदीव से हनीमून मनाकर लौटा थे। इसके बाद रिया ने राजस्थान के अमनबाग में करण बुलानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थीं।