main page

पति करण बूलानी के साथ मालदीव में हनीमून मना रही रिया कपूर, बिकिनी पहन पूल में मस्ती करते हुए शेयर की तस्वीर

Updated 06 September, 2021 05:22:40 PM

एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर इन दिनों पति करण बूलानी के साथ मालदीव में हनीमून मना रही है। इसके साथ रिया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। हाल ही में रिया ने बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

मुंबई. एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर इन दिनों पति करण बूलानी के साथ मालदीव में हनीमून मना रही है। इसके साथ रिया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। हाल ही में रिया ने बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में रिया बिकिनी पहन कर पूल में लेटी हुई नजर आ रही है। रिया पूल में आराम फरमा रही है। वहीं, करण बूलानी स्विमिंग पूल की दूसरी तरफ खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रिया ने लिखा- 'बच्चों को नानी के घर पर छोड़ दिया।' वहीं रिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने कमरे के बाहर के व्यू की भी एक तस्वीर शेयर की है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें रिया और करण ने 14 अगस्त को शादी की थी। शादी में केवल परिवार और करीबी सदस्य ही शामिल हुए थे। रिया और करण 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2010 में फिल्म आयशा की शूटिंग के दौरान इन दोनों की मुलाकात हुई थी। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

rhea kapoorenjoyshoneymoonhusband karan boolanimaldivesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...