main page

शादी के बाद रिया कपूर की पहली पोस्ट, आलता लगे पैरों को यूं फ्लाॅन्ट करती दिखीं नई नवेली दुल्हन

Updated 16 August, 2021 10:32:45 AM

बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर  ने 14 अगस्त की रात बाॅयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी रचाई। रिया कपूर ने करण बूलानी संग अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में सात फेरे लिए। रिया कपूर की इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हर कोई इस न्यूलीमैरिड कपल की शादी की तस्वीर देखने को बेताब है। लेकिन इस कपल की एक भी तस्वीर सामने नहीं हैं। इसी बीच रिया ने शादी के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। शेयर की इस तस्वीर में रिया अपने आलता लगे पैरों को फ्लाॅन्ट कर रही हैं।  कहा ज

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर  ने 14 अगस्त की रात बाॅयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी रचाई। रिया कपूर ने करण बूलानी संग अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में सात फेरे लिए। रिया कपूर की इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हर कोई इस न्यूलीमैरिड कपल की शादी की तस्वीर देखने को बेताब है। लेकिन इस कपल की एक भी तस्वीर सामने नहीं हैं।

Bollywood Tadka

इसी बीच रिया ने शादी के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। शेयर की इस तस्वीर में रिया अपने आलता लगे पैरों को फ्लाॅन्ट कर रही हैं।  कहा जा रहा है कि ये तस्वीर करण के घर पहुंचने के बाद की है, जब उनका गृहप्रवेश हुआ तब की ये फोटो बताई जा रही है। हालांकि तस्वीर में रिया का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, फिर भी ये तस्वीर फैंस के बीच छा गई है।
Bollywood Tadka

बता दें कि करीब 3 साल पहले रिया और करण के रिश्ते पर पहली बार सोनम कपूर ने मुहर लगाई थी। सोनम ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम ने कहा था कि रिया करण को 13 साल से डेट कर रही हैं।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट्स के अनुसार आयशा फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। इतना ही नहीं 2013 में वैसे करण और रिया शादी करने वाले थे, ये वो वक्त था जब सोनम की शादी नहीं हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस वक्त करण और रिया की शादी दिसंबर की किसी डेट के लिए फिक्स तक हो गई थी।

 

Content Writer: Smita Sharma

Rhea Kapoorfirst postmarryingKaran BoolaniBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...