main page

दुल्हन बनने जा रही है रूमी जाफरी की बेटी अलफिया, मेहंदी सेरेमनी में रंग जमाने पहुंची क्रिस्टल-रिया चक्रवर्ती

Updated 02 August, 2021 08:57:43 AM

फिल्ममेकर रूमी जाफरी के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है।रूमी जाफरी की लाडो अल्फिया जाफरी दुल्हन बनने जा रही हैं। हाल ही में अल्फिया जाफरी की मेहंदी सेरेमनी हुईं।इस खास मौके पर क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती धमाल मचाने पहुंची। सेरेमनी पर क्रिस्टल और रिया येलो कलर के सूट में नजर आईं। लुक की बात करें तो क्रिस्टल डार्क येलो कलर के शरार सूट में बला की खूबसूरत लगीं।

लंदन: फिल्ममेकर रूमी जाफरी के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है।रूमी जाफरी की लाडो अल्फिया जाफरी दुल्हन बनने जा रही हैं। हाल ही में अल्फिया जाफरी की मेहंदी सेरेमनी हुईं।

Bollywood Tadka

इस खास मौके पर क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती धमाल मचाने पहुंची। सेरेमनी पर क्रिस्टल और रिया येलो कलर के सूट में नजर आईं। लुक की बात करें तो क्रिस्टल डार्क येलो कलर के शरार सूट में बला की खूबसूरत लगीं।

Bollywood Tadka

उन्होंने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से लुक को कंप्लीट किया था। वहीं रिया येलो कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में खूबसूरत दिखीं। इस दौरान दोनों हसीनाओं ने चेहरे पर मास्क लगाया था। जहां क्रिस्टल सूट में मैचिंग मास्क लगाए नजर आईं।

Bollywood Tadka

वहीं रिया ने व्हाइट मास्क लगाया था। इस दौरान  रूमी जाफरी की बेटी भी येलो आउटफिट में नजर आईं।  अल्फिया ने अपने लुक को फूलों से बनी ज्वेलिरी से कंप्लीट किया था,जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

पिछले महीने अल्फिया की बैचलर पार्टी हुई थी। इस दौरान की तस्वीरें अल्फिया ने अपने इंस्टा पर शेयर की थी। 

 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो  रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी।  रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म चेहरे पर भी कोविड की मार पड़ी है। इस फिल्म में रिया और क्रिस्टल के अलावा  इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर नजर आएंगे। फिल्म को पहले 9 अप्रैल को रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म की रिलीज को भी टाल दिया गया। 

 

Content Writer: Smita Sharma

Rhea ChakrabortyKrystle DSouzaattendRumi JafferydaughterAlfia Jafferymehendi ceremonyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...