main page

पटना में FIR दर्ज होने के बाद SC पहुंची रेहा चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने की केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग

Updated 29 July, 2020 05:21:34 PM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ गई हैं। इसी बीच अब खबर आई हैं कि रेहा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने बिहार में दर्ज एफआईआर की जांच मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। अस बात की जानकारी एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने दी। याचिका में कहा गया है कि बिहार में दर्ज एफआईआर की जांच मुंबई ट्रांसफर की जाए जहां इस मामले में पहले से ही जांच चल रही है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ गई हैं। इसी बीच अब खबर आई हैं कि रेहा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने बिहार में दर्ज एफआईआर की जांच मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। अस बात की जानकारी एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने दी।

Bollywood Tadka

 

याचिका में कहा गया है कि बिहार में दर्ज एफआईआर की जांच मुंबई ट्रांसफर की जाए जहां इस मामले में पहले से ही जांच चल रही है। एक मामले की जांच दो जगहों की पुलिस नहीं कर सकती। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रेहा और उनके परिवार के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। अब बिहार पुलिस मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहंची है।

Bollywood Tadka

अपने बयान में मानशिंदे ने बताया कि जब पहले से ही जांच मुंबई में चल रही है और इसकी पूरी जानकारी लोगों को है तो ऐसे में बिहार में इसी मामले में एक ही घटना पर मुकदमा दर्ज करना गैरकानूनी है और सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों की अनदेखी है। सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले हैं जिनमें एक ही मामले में कई राज्यों मे दर्ज एफआईआर को सबसे पहले जांच शुरू करने वाले राज्य की पुलिस को ट्रांसफर किया है।

Bollywood Tadka
बता दें कि 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उन्होंने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड किया था। हालांकि, पुल‍िस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस इस मामले में सुशांत के परिवार के सदस्यों, रसोइये,फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद,एक्ट्रेस संजना सांघी, रेहा चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और यशराज फिल्म के आदित्य चोपड़ा समेत 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

: Smita Sharma

rhea chakrabortypetition filedsupreme courtinvestigationsushant singh rajputsuicide casemumbaiBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...