main page

रेहा ने पुलिस को सुनाई सुशांत और उनकी पूरी लव स्‍टोरी, कहा-' 6 जून को एक्टर ने कहा था यहां से चली जाओ

Updated 19 June, 2020 05:22:38 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की? वह किस वजह से डिप्रेशन में थे? पुलिस ने सब सवालों के जवाब ढूंढ रही है। हाल ही में सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती से पुलिस ने करीब 11 घंटे पूछताछ हुई। रेहा सुबह 11 बजे पुलिस थाने पहुंची थीं और रात 10 बजे पुलिस थाने से बाहर निकलीं। रेहा ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं।

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की? वह किस वजह से डिप्रेशन में थे? पुलिस ने सब सवालों के जवाब ढूंढ रही है। हाल ही में सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती से पुलिस ने करीब 11 घंटे पूछताछ हुई। रेहा सुबह 11 बजे पुलिस थाने पहुंची थीं और रात 10 बजे पुलिस थाने से बाहर निकलीं। रेहा ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं।

 

Bollywood Tadka

इस पूछताछ में रेहा ने पुलिस को बताया कि सुशांत अंदर ही अंदर किसी परेशानी से जूझ रहे थे लेकिन वह किसी से शेयर नहीं कर रहे थे।  सुशांत परेशान होने पर वह एकांत में चले जाते थे या फिर पुणे में पावना में फार्म हाउस पर चले जाते थे।उनका डिप्रेशन बढ़ने लगा तो वह डॉक्टर के पास गए। वहां उनकी दवाएं शुरू की गईं लेकिन बीते कुछ दिनों से सुशांत ने दवाएं छोड़ दी थीं। 

 

Bollywood Tadka

6 जून को सुशांत ने कहा था यहां से चली जाओ

रेहा ने पुलिस को बताया 6 जून को सुशांत डिप्रेशन में थे और उन्होंने रेहा से कहा कि उन्हें अकेला छोड़कर चली जाएं। रेहा बताती हैं कि वह सुशांत की स्थिति को देखते हुए बिना कुछ पूछे उन्हें अकेला छोड़कर चली गईं। उन्हें लगा कि कुछ दिनों में शायद सब ठीक हो जाएगा और उन्हें कुछ दिन अकेले सोचने का मौका देना चाहिए। इसके बाद रेहा को 14 जून को अचानक उनकी आत्महत्या की खबर मिली।

Bollywood Tadka

2013 में पहली बार सुशांत से मिली थीं रेहा 


रेहा ने पुलिस को बताया कि उनकी सुशांत से मुलाकात साल 2013 में हुई था। उस वक्त वह 'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म कर रहे थे। उस दौरान वह 'अपने डैड की मारूति' फिल्म में काम कर रही थीं। दोनों फिल्मों के सेट आसपास थे। रेहा और सुशांत पहली बार मिले थे। इसके बाद दोनों कई पार्टियों में मिले और उनकी दोस्ती हो गई। 

Bollywood Tadka


ऐसे हुई रिलेशनशिप की शुरुआत 


रेहा और सुशांत ने एक-दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा। रेहा ने पुलिस को बताया कि उस वक्त सुशांत पहले से ही रिलेशनशिप में थे। हालांकि वह रेहा के टच में थे। पूछताछ में रेहा ने कहा हम दोनों 2017-18 के दौरान एक प्रॉडक्शन हाउस से अलग हुए और अलग-अलग बैनर के साथ काम करना तय किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

: Smita Sharma

rhea chakrabortyrevealimportant cluessushant singh rajputsuicide caseBollywoodBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...