main page

सुशांत की यादों में खोईं रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती, तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

Updated 14 July, 2020 11:22:23 AM

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थिति घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस दुखद घटना को मंगलवार को पूरा एक महीना हो गया है। एक्टर के इस तरह से जाने उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा था। वहीं सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती भी काफी सदमे मे

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थिति घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस दुखद घटना को मंगलवार को पूरा एक महीना हो गया है। एक्टर के इस तरह से जाने उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा था। वहीं सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती भी काफी सदमे में हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रेहा ने सोशल मीडिया से दूर हो गईं थी। वहीं अब एक्टर के निधन के 1 महीना पूरे होने पर रेहा ने उनकी याद में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लंबा-सा पोस्ट भी शेयर किया है।

Bollywood Tadka

रेहा ने लिखा-'अभी भी मैं भावनाओं का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं। मेरे दिल में कभी ना खत्म होने वाला एक सूनापन है। तुम(सुशांत) वही हो जिसने मुझे प्यार की ताकत पर विश्वास करना सिखाया। आपने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल गणितीय समीकरण से जीवन के अर्थ को समझा जा सकता है और मैं आपसे वादा करती हूं कि मैंने आपसे हर दिन सीखा है। मैं कभी भी आपके साथ यहां नहीं आऊंगी।'Bollywood Tadka

चांद, तारे, ग्लैक्सी 'द ग्रेट फिजिसिस्ट' की बाहें फैलाएं स्वागत कर रहे हैं। प शांति से रहो सुशी। आपको खोने के 30 दिन लेकिन पूरे जीवन आपको प्यार। इससे पहले सुशांत की याद में रेहा ने एक और काम किया था। रेहा ने सुशांत और उनकी तस्वीर को अपनी whtsaap की प्रोफाइल पिक्चर बनाई। इस तस्वीर में जहां एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देख रही हैं। वहीं सुशांत मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं। रेहा की ये प्रोफाइल पिक्चर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें के सुशांत के निधन के बाद रेहा ने सोशल साइट से दूरी बना ली थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस ने अपने कमेंट सेक्शन को भी बंद कर लिया था। वहीं अब उन्होंने कमेंट सेक्शन को ओपन कर लिया है। 

Bollywood Tadka

रेहा और सुशांत ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया लेकिन दोनों की हॉलिडे पिक्चर्स और आउटिंग्स को देखकर उनके रिलेशनशिप के कयास लगाए जाते रहे। सुशांत के निधन के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस से काफी देर तक पूछताछ की थी, जिसमें रेहा ने उनके और सुशांत के रिलेशनशिप, झगड़े और कई बातों के बारेमें बताया था।


 

: Smita Sharma

rhea chakrabortyheartfelt notesushant singh rajputone month death anniversaryBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...