main page

महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौच करने वाले आदमी पर भड़की ऋचा चड्ढा, ट्वीट कर बोलीं 'इसे जेल में...'

Updated 07 April, 2020 11:21:40 AM

देश इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। इस वायरस से अब तक 4000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं 114 लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से जंग लड़ने के लिए हमारे देश के हजारों डॉक्टर्स और नर्स मिलकर दिन-रात संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं। वहीं इन डॉक्टर्स और नर्स के साथ कुछ लोग बुरा व्यवहार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हाल ही में सोशल साइड पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

मुंबई: देश इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। इस वायरस से अब तक 4000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं 114 लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से जंग लड़ने के लिए हमारे देश के हजारों डॉक्टर्स और नर्स मिलकर दिन-रात संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं। वहीं इन डॉक्टर्स और नर्स के साथ कुछ लोग बुरा व्यवहार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हाल ही में सोशल साइड पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka

इस वीडियो में एक व्यक्ति उसके पड़ोस में रह रही महिला डाॅक्टर के साथ बुरा व्यवहार करता दिख रहा है। व्यक्ति के व्यवहार को देखते हुए बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और उसको जेल भेजने की बात कही है। दरअसल, सूरत के व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रह रही सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार दिखाया। इतना ही नहीं व्यक्ति ने डॉक्टर के लिए गाली-गलौच का इस्तेमाल भी किया।

 

गाली-गलौच करते हुए उस व्यक्ति का महिला डॉक्टर ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। वीडियो बनाने पर व्यक्ति ने डॉक्टर को वीडियो डिलीट करने की धमकी तक दे डाली। हालांकि डॉक्टर द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ऋचा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और अपना गुस्सा जाहिर किया। वीडियो शेयर कर ऋचा ने लिखा-'आखिर ये हो क्या रहा है। इस शख्स को जेल में होना चाहिए'। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे भारत में फैल गया है। हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस ने केवल भारत को ही नहीं पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस की चपेट में 180 से ज्यादा देश आ चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर, इटली, स्पेन और अमेरिका में देखने को मिला।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो ऋचा हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म कबड्डी में दिखाईं दी थीं। इस फिल्म में कंगना और ऋचा के अलावा जस्सी गिल और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में थे। 

: Smita Sharma

richa chaddaangrymanabusedneighbor doctorcoronavirusBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...