main page

जल्द ही पिता बनने वाले है रिचर्ड गेरे, शिल्पा शेट्टी को किस कर आए थे सुर्खियों में

Updated 09 August, 2018 12:46:10 PM

हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे इन दिनों काफी सुर्खियों में है। दरअसल, वह दूसरी बार पिता बनने वाले है। रिचर्ड की दूसरी पत्नी एलेजेंड्रा सिल्वा प्रेग्नेंट हैं। अभिनेता ने सिल्वा से चार साल रिलेशन में रहने के बाद इसी साल अप्रैल में स्पेन में एक सादा समारोह में शादी की थी।

लंदन: हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे इन दिनों काफी सुर्खियों में है। दरअसल, वह दूसरी बार पिता बनने वाले है। रिचर्ड की दूसरी पत्नी एलेजेंड्रा सिल्वा प्रेग्नेंट हैं। अभिनेता ने सिल्वा से चार साल रिलेशन में रहने के बाद इसी साल अप्रैल में स्पेन में एक सादा समारोह में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित अपने घर में परिजनों और मित्रों के साथ सार्वजनिक समारोह किया। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वे बच्चे को स्पेन में जन्म देंगी या अमेरिका में।

 

Bollywood Tadka

 

इसी महीने के अंत में अपना 69वां जन्मदिन मनाने जा रहे गेरे का उनकी पूर्व पत्नी कैरे लोवेल से 18 वर्षीय बेटा है। सिल्वा का अपने पूर्व पति गोविंद फ्रीडलैंड से पांच वर्षीय बेटा अलबटरे है। पूर्व पति को तलाक देने की प्रक्रिया के दौरान सिल्वा की मुलाकात गेरे से हुई थी।

 

Bollywood Tadka


बता दें कि र‍िचर्ड अमेर‍िकी स‍िनेमा और टीवी के जाने माने अभ‍नेता हैं ज‍िन्‍होंने अब तक कई फ‍िल्‍मों और टीवी शोज में काम क‍िया है। र‍िचर्ड 40 से अध‍िक वर्षों से स‍िनेमा जगत में सक्र‍िय हैं। रिचर्ड वही हैं, जिन्‍होंने भारत दौरे के दौरान मंच पर बॉलीवुड अभ‍िनेत्री शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था और ये मामला चर्चा का व‍िषय बन गया था।

: Konika

richard gerebecome fathershilpa shetty

loading...