main page

नेपोटिजम को लेकर रिद्ध‍िमा कपूर का बयान, कहा- रणबीर और करीना स्टारकिड्स हैं लेकिन उनका काम बोलता है

Updated 18 May, 2021 09:57:59 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। सुशांत फैंस ने नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड स्टार्स को खूब ट्रोल किया था। कई स्टार्स ने भी आगे आकर नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी थी। हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने नेपोटिज्म को लेकर बात की है।

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। सुशांत फैंस ने नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड स्टार्स को खूब ट्रोल किया था। कई स्टार्स ने भी आगे आकर नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी थी। हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने नेपोटिज्म को लेकर बात की है।

Bollywood Tadka
रिद्धिमा ने कहा- आदमी का काम ही उसे बनाता या बिगाड़ता है। लोग उन पर सुविधाओं के साथ पैदा होने का आरोप लगाते हैं, फिर यह मैटर नहीं करता कि क्‍या जॉब उन्‍होंने चुनी है। 'सुविधा क्‍या होती है? हम नाम के साथ बड़े हुए और इसके आदी हो गए। इसके अलावा, भले ही आप फैमिली नेम की वजह से लोगों की नजरों में रहते हों जब आप एक ब्रैंड शुरू करते हैं मगर बाद में ब्रैंड खुद के लिए बोलता है।' 

Bollywood Tadka
रिद्धिमा ने आगे कहा- 'अगर मैं एक्‍ट्रेस बनती तो कहा जाता कि यह तो होना ही था क्‍योंकि मेरा परिवार ही फिल्‍मों से ताल्‍लुक रखती है। रणबीर, करिश्‍मा, करीना स्‍टार किड्स हैं लेकिन उनका काम बोलता है। उनकी सफलता उनके टैलंट की वजह से आई है। वे सुपरस्‍टार्स हैं क्‍योंकि वे जो कर रहे हैं, उसमें बेहतरीन हैं। स्‍टार किड को भी लाइफ में कुछ करना ही होता है।'

Bollywood Tadka
बता दें रिद्धिमा की शादी बिजनसमैन भरत साहनी से हुई है और वह मुंबई में रहती हैं। रिद्धिमा जूलरी डिजाइनर है।

Content Writer: Parminder Kaur

riddhima kapoornepotismranbir kapoorkareena kapoorworkspokenBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...