main page

ऋषि कपूर की मौत के बाद अकेली रह गईं नीतू, बेटी रिद्धिमा ने कहा-'मैं और रणबीर आपके पिल्लर'

Updated 09 May, 2020 09:28:59 AM

दुनिया में अपने माता-पिता को खोने से ज्यादा बड़ा दुख कोई नहीं होता। जिंदगी में एक ऐसे शख्स को खोना जिसने आपको अपना पहला कदम उठाने में मदद की और आपको पहला शब्द सिखाया उसे भूलना इतना आसान नहीं होता। वहीं पिता एक बच्चे की लाइफ में एक ऐसा शख्स होता है जो आपको हर दुख से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है

मुंबई: दुनिया में अपने माता-पिता को खोने से ज्यादा बड़ा दुख कोई नहीं होता। जिंदगी में एक ऐसे शख्स को खोना जिसने आपको अपना पहला कदम उठाने में मदद की और आपको पहला शब्द सिखाया उसे भूलना इतना आसान नहीं होता। वहीं पिता एक बच्चे की लाइफ में एक ऐसा शख्स होता है जो आपको हर दुख से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी भी इन दिनों अपनी भावनाओं से लड़ रहे हैं।  दोनों इस समय पापा की डेथ की वजह से टूट चुके हैं।

Bollywood Tadka

रिद्धिमा अपने पापा ऋषि कपूर की याद में आए दिन इंस्टाग्राम पर उनकी फ्लैशबैक पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं, लेकिन 7 मई, 2020 को रिद्धिमा ने अपनी मॉम और भाई के साथ की एक थ्रोबैक सेल्फ पोस्ट की। इसमें नीतू और रणबीर कैमरे के सामने मुस्कराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा-'मां.. मैं और रणबीर कपूर आपके पिल्लर हैं।' 

Bollywood Tadka

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से आखिरी समय में भी पापा से ना मिल पाने का दुख रिद्धिमा को आज भी है, और अब अपने घरवालों का ख्याल रखने रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई आ गई हैं। इस नाजुक समय में रिद्धिमा ने ही अपनी मां और भाई को संभाला है। रिद्धिमा ने कुछ दिन पहले पापा ऋषि  के जीवन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी।

Bollywood Tadka

तस्वीर में ऋषि अपनी मां कृष्णा राज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा था-'अपने सबसे पसंदीदा व्यक्ति के साथ पुनर्मिलन।' इस मोनोक्रोम तस्वीर में ऋषि जी अपनी मां का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। 

Bollywood Tadka

30 अप्रैल, 2020 को एक्टर ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दुख की बात ये है कि ये खबर उस समय आई, जब पूरा देश COVID-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन की मार झेल की मार झेल रहा था और ऋषि जी की बेटी, रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। काम की बात करें तो ऋषि आखिरी बार इमरान हाशमी की फिल्म बाॅडी में नजर आए थे। 

: Smita Sharma

riddhima kapoor sahnisharespicturemomneetu singhbrotherranbir kapoorrishi kapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Celebrity News

loading...