बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी को आज 39 साल हो गए हैं। ऋषि ने 22 जनवरी 1980 नीतू संग शादी की थी। शादी की सालगिरह पर ऋषि और नीत की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने माता-पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
22 Jan, 2019 01:17 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी को आज 39 साल हो गए हैं। ऋषि ने 22 जनवरी 1980 नीतू संग शादी की थी। शादी की सालगिरह पर ऋषि और नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने माता-पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों की लाइफ की कुछ तस्वीरों को दिखाया गया है। तस्वीर शेयर कर रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा- 'आप दोनों मेरी जिंदगी हैं। दुनिया के सबसे अच्छे पेरेंट्स को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं। आप कपल्स के परफेक्ट उदाहरण थे, हैं और हमेशा रहेंगे। लव यू मॉम, लव यू डैड।'
ऐसी है दोनों की लव-स्टोरी
ऋषि और नीतू पहली बार साल 1974 में फ़िल्म 'जहरीला इंसान' में नजर आए थे। ऋषि सेट्स पर नीतू के साथ खूब मस्ती करते थे। दूसरी तरफ नीतू भी ऋषि को बहुत पसंद करती थीं। धीरे धीरे इनके बीच नजदीकियां तो बढीं मगर नीतू उस समय 16 साल की थीं।
इस वजह से नीतू की मां उनकी इस नजदीकियों से खुश नहीं थी। इसलिए जब भी ऋषि नीतू को कहीं बाहर ले जाते तो उनकी मां नीतू के कजिन को उनके साथ भेज देतीं। बता दें कि दोनों ने तकरीबन 12 फिल्मों में एक साथ काम किया है और इसके बाद जब नीतू 22 साल की हो गईं तब 1980 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधें।
न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं ऋषि
बता दें कि ऋषि और नीतू इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वहां ऋषि का इलाज चल रहा है। आए दिन नीतू अपने इंस्टा पर अपनी और ऋषि की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके बच्चे रणबीर और रिद्धिमा उनसे मिलने आते जाते रहते हैं।