main page

पुण्यतिथि पर पिता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई रिद्धिमा, पापा के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर

Updated 30 April, 2022 05:10:14 PM

एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। एक्टर को इस दुनिया से गए आज पूरे दो साल हो गए हैं। एक्टर आज भी परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा है। एक्टर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी फैमिली और करीबी दोस्त भावुक हो गए हैं। रिद्धिमा कपूर ने पिता को याद किया है।

मुंबई. एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। एक्टर को इस दुनिया से गए आज पूरे दो साल हो गए हैं। एक्टर आज भी परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा है। एक्टर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी फैमिली और करीबी दोस्त भावुक हो गए हैं। रिद्धिमा कपूर ने पिता को याद किया है। 

Bollywood Tadka
रिद्धिमा ने पापा ऋषि के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। ऋषि ने रिद्धिमा को गोद में उठाया हुआ है। दोनों बाप-बेटी में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- पापा। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को याद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें ऋषि का निधन 30 अप्रैल 2020 को कैंसर के कारण हो गया था। काफी कोशिशों के बावजूद भी एक्टर को बचाया नहीं जा सका। एक्टर के निधन से उनके परिवार और फैंस को बहुत बड़ा धक्का लगा था। निधन के समय ऋषि की बेटी रिद्धिमा उनके पास नहीं थीं। वह उस वक्त दिल्ली में थीं। ऐसे में रिद्धिमा के लिए यह बेहद मुश्किल की घड़ी थी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

ridhima kapoorrememberingrishi kapoordeath anniversaryBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...