टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी टेली वर्ड की सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अर्जुन को अक्सर लेडी लव नेहा के साथ हसीन समय बिताते देखा जाता है। इतना ही नहीं अर्जुन बिजलानी और नेहा इन दिनों स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रहे हैं।इसी बीच अर्जुन ने वीरवार की शाम एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि अक्सर लोगों को कपल्स गोल्स देने वाले अर्जुन-नेहा की लाइफ में अब कुछ ठीक नहीं हैं। लेकिन अब इन सब खबरों पर अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी हैं।
11 Mar, 2022 12:47 PMमुंबई: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी टेली वर्ड की सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अर्जुन को अक्सर लेडी लव नेहा के साथ हसीन समय बिताते देखा जाता है। इतना ही नहीं अर्जुन बिजलानी और नेहा इन दिनों स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रहे हैं।
इसी बीच अर्जुन ने वीरवार की शाम एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि अक्सर लोगों को कपल्स गोल्स देने वाले अर्जुन-नेहा की लाइफ में अब कुछ ठीक नहीं हैं। लेकिन अब इन सब खबरों पर अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी हैं।
उन्होंने शुक्रवार की सुबह नेहा संग तस्वीरें शेयर कर अनबन की तमाम बातों को गलत बताया। अर्जुन ने लिखा-'यह प्यार हमेशा के लिए है !!! कल रात की पोस्ट का मेरे निजी जीवन से कोई लेना-देना नहीं है ।
कल बहुत सारे कॉल और संदेश प्राप्त हुए, जिनके लिए मैं ईमानदारी से आभारी हूं क्योंकि यह दिखाता है कि लोग हमारी कितनी परवाह करते हैं और हमसे प्यार करते हैं। मुझ पर जांच करने के लिए धन्यवाद दोस्तों !! बहुत सारा प्यार #love #life #arjunbijlani #nehaswami #shaadi #forever…'
दरअसल, वीरवार शाम अर्जुन ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया जिसपर लिखा था- "Forever is a lie। इसके साथ उन्होंने टूटे दिल वाली इमोजी बनाई है। इस पोस्ट के सामने आते ही हर कोई अंदाजा लगाने लगा कि अर्जुन और नेहा की लाइफ में कुछ ठीक नहीं हैं।
अर्जुन ने साल 2015 में नेहा संग शादी रचाई थी। कपल का 7 साल का बेटा है जिसका नाम अयान बिजलानी है। काम की बात करें तो अर्जुन इन दिनों इंडियाज गाॅट टैलेंट को होस्ट कर रहे हैं।