रिहाना के रिप्रेंजेटेटिव ने खुद मीडिया के सामने इस बात को कंफर्म किया है।
13 Feb, 2023 12:40 PMनई दिल्ली। हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना ने काफी लंबे वक्त के बाद परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े सपोर्टिंग इवेंट में परफॉर्म किया है। लेकिन इस दौरान रिहाना के गाने नहीं ब्लकि किसी और ही चीज नें फैंस का ध्यान खींचा।
दरअसल, इस इवेंट में परफॉर्मेंस करते हुए रिहाना का बेबी बप स्पॉट किया गया। जिससे कयास लगाए जा रहे थे, कि स्टार प्रेग्नेंट हैं। परफॉर्मेंस शुरु करने से पहले रिहाना ने जैसे ही पेट पर हाथ फेरा लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि वो अपने बेबी बंप को सहला रही हैं।
वहीं, अब रिहाना के रिप्रेंजेटेटिव ने खुद मीडिया के सामने इस बात को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया है कि रिहाना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। नौ महीने पहले ही सिंगर ने एक बेटे को जन्म दिया था।
बता दें कि, रिहाना और रोकी ने 2020 में एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था। जिसके बाद 2022 में रिहाना ने बेटे को जन्म दिया था। उस वक्त सिंगर ने कहा था कि, वो बेबी बंप में शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, बेटे के जन्म के बाद रिहाना और रॉकी ने शादी का ऐलान किया था। लेकिन लगता है कि एक बार फिर ये शादी टलने वाली है।