पॉप सिंगर रिहाना बहुत जल्द बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के बच्चे की मां बनने वाली हैं। बहुत जल्द रिहाना अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच कुछ दिनों पहले वह बॉयफ्रेंड रॉकी संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हैं। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। हाल ही में डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट हुए कपल ने अपनी ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया है। हाथों में हाथ थामें स्पॉट हुए कपल की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
19 Apr, 2022 04:32 PMबॉलीवुड तड़का टीम. पॉप सिंगर रिहाना बहुत जल्द बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के बच्चे की मां बनने वाली हैं। बहुत जल्द रिहाना अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच कुछ दिनों पहले वह बॉयफ्रेंड रॉकी संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हैं। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। हाल ही में डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट हुए कपल ने अपनी ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया है। हाथों में हाथ थामें स्पॉट हुए कपल की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लेटेस्ट तस्वीरों में बॉयफ्रेंड रॉकी संग प्रेग्नेंट रिहाना का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। हर बार की तरह इस भी सिंगर ब्लैक आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
शॉर्ट स्किन रिवीलिंग ड्रेस में रिहाना के क्वीवेज और बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
इस लुक को उन्होंने कानों में राउंड शेप इयररिंग्स और हाई बन के साथ कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में रिहाना काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
वहीं उनके बॉयफ्रेंड व्हाइट टी के साथ डेनिम शॉर्ट्स पैंट में नजर आ रहे हैं। कैमरे के सामने एक साथ चलता हुआ कपल जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर कर रहा है।
बता दें, इससे पहले खबर थी कि रॉकी सिंगर रिहाना की कंपनी फेंटी की फुटवियर डिजाइनर Amina Muaddi को डेट कर रहे हैं। रिहाना को इस अफेयर के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने रॉकी संग अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। हालांकि, बाद में अमीना ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए नाराजगी जताई थी। अमीना के बयान और रॉकी-रिहाना की एक साथ की तस्वीरें सामने आने के बाद ट्विटर यूजर ने अपने दावों को वापस ले लिया है और कपल से माफी भी मांगी है।