कोरोना जैसी महामारी से पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि हजारों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं मौतों का सिलसिला थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी इस ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। 21 दिन के लॉकडाउन ने लोगों को पर घर पर रहने को मजबूर कर दिया है। इसी बीच इस लॉकडाउन में डिप्रेशन से बचने के लिए एक्टर ऋषि कपूर ने एक अनोखा आइडिया दे दिया है।
28 Mar, 2020 03:51 PMमुंबई: कोरोना जैसी महामारी से पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि हजारों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं मौतों का सिलसिला थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी इस ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। 21 दिन के लॉकडाउन ने लोगों को पर घर पर रहने को मजबूर कर दिया है। इसी बीच इस लॉकडाउन में डिप्रेशन से बचने के लिए एक्टर ऋषि कपूर ने एक अनोखा आइडिया दे दिया है।
ऋषि कपूर के मुताबिक इस समय राज्य सरकारों को शराब की सभी दुकाने खोल देनी चाहिए। ऋषि ने ट्वीट करते हुए लिखा-'सरकार को शाम के समय सभी शराब की दुकाने खोल देनी चाहिए। मुझे गलत मत समझिए, लेकिन इंसान घर पर बैठकर डिप्रेशन में जीने को मजबूर है। डॉक्टर- पुलिसवालों को भी तनाव से मुक्ति चाहिए। वैसे भी ब्लैक में तो बेची ही जा रही है। इतना ही नहीं ऋषि ने सरकार से अपील की है कि वे इस समय शराब को लीगलाइज कर दें। उनके मुताबिक राज्य सरकार को वैसे भी अभी एक्साइज से मिल रहे पैसों की बहुत जरूरत है।
लोंगों ने जमकर किया ट्रोल
अब ऋषि कपूर की ये अपील सरकार पर कोई असर डालती है ये तो समय बताएगा लेकिन कुछ लोगों ने ऋषि कपूर को घेरने की कोशिश की है। एक यूजर ने लिखा-' परेशान मन के साथ शराब पीना और ज्यादा खतरनाक हो जाएगा। वहींं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने से पैनिक फैल जाएगा और दुकानों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।
बता दें कि ऋषि सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपने विचार शेयर करते रहते हैं। कई बार वह अपने बयानों की वजह से ट्रोल भी हो जाते हैं।