बाॅलीवुड के दमदार एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
30 Apr, 2020 11:05 AMमुंबई: बाॅलीवुड के दमदार एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। ऋषि के निधन से बॉलीवुड सकते में है। स्टार्स ट्वीट कर एकटर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने ऋषि के साथ कई फिल्मों में काम किया है। ऋषि के निधन की खबर की पुष्टि अमिताभ बच्च ने ट्वीट करके दी। अमिताभ ने ट्वीट में लिखा- ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।'
सनी देओल
एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल ने ऋषि कपूर के निधन पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि ऋषि जी के जाने के गहरा सदमा लगा है, वो शानदार अभिनेता और इंसान थे।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- 'ऐसा लग रहा है कि मैं कोई भयानक सपना देख रहा हूं। मुझे अभी ऋषि कपूर के निधन के बारे में पता चला। इस खबर से दिल टूट गया है। वो एक लीजेंड हैं, बेहतरीन सह-कलाकार हैं और मेरे परिवार के अच्छे दोस्त भी हैं।'
जूही चावला
जूही चावला ने ट्वीट किया- 'नहीं नहीं नहीं..ये नहीं होना चाहिए था। ये बेहद दुखद हैं। इस खबर से बहुत दुखी हूं। मैं हैरान हूं इतना कि आपको बता भी नहीं सकती....'
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया- 'मेरे पास इस महान एक्टर को खोने के बाद कोई शब्द नहीं है। मैं हाथ में फोन को पकड़ी हुई हूं लेकिन यकीन नहीं हो रहा। कल इरफान और आज....बहुत दुखी हूं। मुझे पूरा यकीन है कि आप इससे बाहर आ जाओगे। आप हमेशा याद आओगे। भगवान आपनी आत्मा को शांति दे सर।'
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने ट्वीट किया-'इस खबर के साथ ही मेरी आंख खुली। एक महान कलाकार और करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाला अभिनेता हमे छोड़कर चला गया। आपका स्टाइल, मुस्कुराहट..हमेशा याद करेंगे।
'
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीर शेयर की। प्रियंका ने लिखा कि दिल भारी है क्योंकि आज एक सदी खत्म हो गई है।
बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर ने अपने परिवार की राह पर चलकर फिल्मों में किस्मत आजमाई। 1973 में फिल्म बॉबी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से लेकर आजतक वह हर किसी के दिलों पर राज कर रहे थे।