main page

सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋषि कपूर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, फैंस बोले- 'आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे'

Updated 30 April, 2020 10:43:21 AM

इंडस्ट्री के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर के बेटे और एक्टर ऋषि कपूर का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ऋषि लंबे समय से बीमार थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। खराब स्वास्थ्य की वजह से एक्टर को बीती रात मुंबई के हाॅस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

मुंबई: इंडस्ट्री के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर के बेटे और एक्टर ऋषि कपूर का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ऋषि लंबे समय से बीमार थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। खराब स्वास्थ्य की वजह से एक्टर को बीती रात मुंबई के हाॅस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

Bollywood Tadka

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर आंसूओं का सैलाब आ गया है।यूजर्स ट्वीट कर अपने संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- 'हे भगवान सुबह-सुबह ये कैसी खबर दे दी। ऋषि सर मैं आखिरी सांस तक आपको याद रखूंगा...' 

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा- आज के दिन की शुरुआत इस दुखद खबर के साथ हुई, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा-'यकीन नहीं हो रहा कि आप हमारे बीच नहीं रहे। हमने एक बेहतरीन अभिनेता खो दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- दुख की बात है कि आपने हमें इतनी जल्दी छोड़ दिया! एक दिन पहले #IrrfanKhan और आज #RishiKapoor की निधन की खबर .. बेहद दुखद। एक ने लिखा- ये कैसा साल है पहले इरफान खान और अभी Rishi Kapoor का निधन। ये हो क्या रहा है। बेहद दुखद।

Bollywood Tadka

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इस पीढ़ी के लिए अप्रैल 2020 हमेशा एक त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा। कोरोना, लॉकडाउन और ऊपर से फिल्म जगत के 2 बेहतरीन नगीनों का जाना। #RishiKapoor। बता दें कि ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इस बीमारी के इलाज के लिए वह विदेश भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे।

: Smita Sharma

rishi kapoorpasses awayfans givescondolenceactorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Celebrity News

loading...