बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले 5 महीने से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऋषि अमेरिका में अपना इलाज कराने के बाद भारत लौट सकते हैं। वहीं उन्होंने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया थी।
27 Apr, 2019 04:58 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले 5 महीने से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऋषि अमेरिका में अपना इलाज कराने के बाद भारत लौट सकते हैं। वहीं उन्होंने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया थी। उनका ट्रीटमेंट अभी चल रहा है। इसी बीच एक्टर मनीष पॉल ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें ऋषि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
एक तस्वीर में वह मनीष पॉल के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह पत्नी नीतू कपूर और एक फ्रेंड भी दिख रहे हैं। ऋषि ने सभी के साथ मिलकर लंच किया। ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क के चेरी ब्लॉसम को एन्जॉय किया। तस्वीर शेयर करते हुए ऋषि ने कैप्शन में लिखा-Gullu Waney के साथ ज़ुमा, न्यूयॉर्क में। साल के इस समय में चेरी ब्लॉसम बहुत बढ़िया है और लंच था!
वहीं मनीष के साथ शेयर की तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-शुक्रिया मॉय गुड मैन, मनीष पॉल. आपके उन सभी प्रोजेक्ट्स की सफलता की कामना करता हूं, जो आपने मुझे बताए। ऋषि की इन तस्वीरों पर फैंस ने लाइक्स के साथ प्यारे-प्यारे कॉमेंट्स भी किए हैं। किसी ने उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना की है तो किसी ने लिखा है खूबसूरत तस्वीर। इसके अलावा लोगों ने उनके जल्दी ही स्वस्थ होकर वापस आने की भी प्रार्थना की है।
बता दें कि ऋषि कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने इलाज के बारे में बात की है। साथ ही जल्दी ही पूरी तरह से स्वस्थ होने की जानकारी भी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि जल्द ही मुंबई वापस आ सकते हैं।ऐसी भी चर्चा है कि वह जल्द ही शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।