एक्ट्रेस रीता भादुड़ी की मौत की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। कई टीवी कलाकारों ने दिवंगत अभिनेत्री के अचानक निधन पर दुख जाहिर किया है। टीवी कलाकारों में - अनुप सोनी, विवेक दहिया और शिशिर शर्मा ने इंडस्ट्री में को हुए इस बड़ी क्षति के लिए दुख जताया है।
17 Jul, 2018 01:12 PMमुंबई: एक्ट्रेस रीता भादुड़ी की मौत की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। कई टीवी कलाकारों ने दिवंगत अभिनेत्री के अचानक निधन पर दुख जाहिर किया है। टीवी कलाकारों में - अनुप सोनी, विवेक दहिया और शिशिर शर्मा ने इंडस्ट्री में को हुए इस बड़ी क्षति के लिए दुख जताया है।
बता दें कि अभिनेत्री को स्टार भारत के शो 'निमकी मुखिया' में 'इमर्ती देवी' का किरदार निभाते हुए देखा गया था। रीता 10 दिनों से किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती काराई गई थीं। रीता लंबे वक्त से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं।
रीता भादुड़ी ने अपने करियर में टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया था। वह 1970-90 के बीच कई बॉलीवुड फिल्मों में सहायक अभिनेत्री के रूप में दिखाई दीं। फिल्म 'सावन को आने दो' और 'राजा' में उन्हें खास पहचान मिली। रीता को फिल्मफेयर की तरफ से सहायक अभिनेत्री के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें 90 के दशक के हिट शो 'एक महल हो सपनो का', 'अमानत, 'हम सब बाराती', 'हसरतें' शामिल हैं। रीता भादुड़ी ने रुबीना दिलाइक के पहले शो 'छोटी बहू' में 'शांतिदेवी पुरोहित' का किरदार निभाया था। आखिरी बार रीता भादुड़ी को स्टार भारत के टीवी शो 'निमकी मुखिया' में 'इमर्ती देवी' का किरदार निभाते हुए देखा गया।