आज होली का त्योहार है और हर कोई रंगों में रंगा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी रंग-बिरंगी तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिल रही हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी फैमिली के साथ जमकर इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं फैंस के लविंग कपल्स में से एक जेनेलिया डिसूज और रितेश देशमुख ने रोमांटिक अंदाज में होली सेलिब्रेट की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश और जेनेलिया होली के रंगों से रंगे हुए हैं और जेनेलि
29 Mar, 2021 01:31 PMबॉलीवुड तड़का टीम. आज होली का त्योहार है और हर कोई रंगों में रंगा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी रंग-बिरंगी तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिल रही हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी फैमिली के साथ जमकर इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं फैंस के लविंग कपल्स में से एक जेनेलिया डिसूज और रितेश देशमुख ने रोमांटिक अंदाज में होली सेलिब्रेट की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश और जेनेलिया होली के रंगों से रंगे हुए हैं और जेनेलिया रितेश पर फूल फेंक रही हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा, 'कोविड के प्रतिबंध देखते हुए त्योहार को अपने तरीके से खास बनाइए। चाहे छोटा और सीमित ही क्यों न हो त्योहार की भावना जरूरी होती है। हैपी होली।'
ये पहली बार नहीं है जब जेनेलिया ने रितेश संग ऐसा वीडियो शेयर किया हो। इससे पहले भी वो एक्टर संग रोमांटिक और फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।