'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार भी अपने दोस्तों और करीबियों से खास लगाव रखती हैं। स्टार्स जब भी उनके शहर जाते हैं तो अक्सर एक्ट्रेस के घर का दौरा करते नजर आते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने प्रियंका के लॉस एंजिल्स वाले घर पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर कीं।
21 Nov, 2022 12:40 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार भी अपने दोस्तों और करीबियों से खास लगाव रखती हैं। स्टार्स जब भी उनके शहर जाते हैं तो अक्सर एक्ट्रेस के घर का दौरा करते नजर आते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने प्रियंका के लॉस एंजिल्स वाले घर पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर कीं।

रितुपर्णा सेनगुप्ता ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका के परिवार संग मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें एक्ट्रेस के पति निक जोनास और उनकी मां डॉ मधु चोपड़ा से मिलते देखा जा सकता है। हालांकि, इस दौरान प्रियंका घर पर नहीं थीं।
इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- ''मोमबत्ती की इस प्यारी सी तस्वीर को मेरी तरफ से एक छोटा सा उपहार और एक खूबसूरत नोट भेजने के लिए धन्यवाद आंटी। इस उपहार के लिए धन्यवाद। सुंदर खुशबू और हमारे घर में उपस्थिति।
कुछ दिन पहले आपको लॉस एंजेलिस में देखकर अच्छा लगा...आपकी मेहमान नवाजी के लिए शुक्रिया...❤ आपसे और जोनास परिवार से मिलकर अच्छा लगा...यात्रा के दौरान प्रियंका की बहुत याद आई...घर सपना सा लगता है... कुछ खूबसूरत यादें बनाईं... ढेर सारा प्यार..... 💗..चाची आप स्वीटहार्ट हैं...'

एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, रितुपर्णा बंगाली सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं और उन्होंने कई हिट हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार बंगाली फिल्म बेलाश्रु में देखा गया था।