टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही नीरज चोपड़ा ने देश का दिल जीत लिया है। आज हर कोई उनका दीवाना है। जीत के बाद नीरज चोपड़ा अपने बैक-टू-बैक इंटर्व्यूज के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच एक रेडियो जॉकी मलिष्का के साथ उनका एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, नीरज चोपड़ा के सामने डांस वीडियो के लिए आरजे को ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में रेडियो चैनल रेड एफएम पर आरजे मलिष्का ने वीडियो के कॉल के जरिए नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू लिया। इसी बीच मलिष्का ने नीर
21 Aug, 2021 03:59 PMबॉलीवुड तड़का टीम. टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही नीरज चोपड़ा ने देश का दिल जीत लिया है। आज हर कोई उनका दीवाना है। जीत के बाद नीरज चोपड़ा अपने बैक-टू-बैक इंटर्व्यूज के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच एक रेडियो जॉकी मलिष्का के साथ उनका एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, नीरज चोपड़ा के सामने डांस वीडियो के लिए आरजे को ट्रोल भी किया जा रहा है।
दरअसल, हाल ही में रेडियो चैनल रेड एफएम पर आरजे मलिष्का ने वीडियो के कॉल के जरिए नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू लिया। इसी बीच मलिष्का ने नीरज से जादू की झप्पी देने कहा, ऐसे में नीरज शरमा गए और उन्होंने कहा- 'नमस्ते जी, ऐसे ही दूर से नमस्ते।'
इसके साथ उन्होंने अपनी टीम के साथ नीरज चोपड़ा के लिए उड़े जब-जब जुल्फें तेरी गाने पर डांस भी किया। इस दौरान गोल्ड मेडलिस्ट वीडियो क्लिप में चुपचाप बैठे और विनम्रता से मुस्कुराते हुए दिखे। हालांकि आरजे इसके लिए ट्रोल होने लग गईं। लोगों ने उनके बर्ताव को गैर-पेशेवर बताया। लोगों का कहना है कि मलिष्का ने उन्हें असहज महसूस कराया है।
अकांक्षा श्रीवास्तव नाम के यूजर ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए कहा-एकदम शर्मनाक। यदि जेंडर को उलट दिया जाता है, तो इसे यौन उत्पीड़न माना जाएगा। हमें बेहतर व्यवहार करने की जरूरत है, बहुत बेहतर। #नीरज चोपड़ा