main page

Pics: लंदन में रोडिज फेम रणविजय सिंह की पत्नी का बेबी शावर, 8 महीने प्रेग्नेंट प्रियंका ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Updated 14 June, 2021 08:29:40 AM

बी-टाउन इंडस्ट्री में इस साल कई स्टार्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी।जहां करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा,कपिल शर्मा, अनीता हंसननादी,श्रेया घोषाल, नीति मोहन जैसे स्टार्स के घर नन्हें मेहमान आ गए हैं। वहीं गीता बसरा, दीया मिर्जा समेत कई स्टार्स अभी अपनी प्रेग्नेंसी को एंजाॅय कर रही हैं। इस लिस्ट में टीवी रियलिटी शो एमटीवी ''रोडीज'' के जज और एक्‍टर रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा का नाम भी शामिल हैं।जी हां, रणविजय सिंह और प्रियंका वोहरा दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा हैं। कपल ने

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में इस साल कई स्टार्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी।जहां करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा,कपिल शर्मा, अनीता हंसननादी,श्रेया घोषाल, नीति मोहन जैसे स्टार्स के घर नन्हें मेहमान आ गए हैं। वहीं गीता बसरा, दीया मिर्जा समेत कई स्टार्स अभी अपनी प्रेग्नेंसी को एंजाॅय कर रही हैं। इस लिस्ट में टीवी रियलिटी शो एमटीवी 'रोडीज' के जज और एक्‍टर रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा का नाम भी शामिल हैं।

Bollywood Tadka

जी हां, रणविजय सिंह और प्रियंका वोहरा दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा हैं। कपल ने मार्च में इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था। वहीं अब रणविजय और प्रियंका के दोस्तों ने लंदन में बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया।

Bollywood Tadka

बेबी शावर पार्टी की तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में प्रियंका फ्लोरल ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही हैं।  फ्लोरल ड्रेस में प्रियंका बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं रणविजय ग्रे टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणविजय पत्नी के बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी गर्लगैंग संग पोज दे रही हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें रणविजय सिंह और प्रियंका वोहर की लव-स्टोरी बेहद खास है। दोनों की मुलाकात संयोगवश हो गई थी।प्रियंका लंदन की हैं और उस वक्त वो अपने किसी रिश्तेदार से मिलने इंडिया आई थीं।दोनों पहली हुई मुलाकात में ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prianka Singha (@priankasingha)

 

रणविजय सिंह ने साल 2014 में प्रियंका वोहरा संग केन्या में शादी रचाई थी। कपल ने 16 जनवरी 2017 को बेहद ही प्यारी बेटी का वेलकम किया था,जिसका नाम  कैनात सिंह है।

Content Writer: Smita Sharma

RoadiesRannvijay SinghawifePrianka Singhababy showerpicturesBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...