main page

Video: हनीमून पर बिकिनी में लड़कियों को देख रोहनप्रीत सिंह बोले- 'हायो मेरे रब्बा',पत्नी नेहा ने दिया ऐसा रिएक्शन

Updated 11 November, 2020 01:08:09 PM

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत दुंबई में अपने हनीमून पीरियड को एंजॉय कर रहे हैं। कपल आए दिन अपनी इंस्टा स्टोरी पर इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करता रहता है।

मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत दुंबई में अपने हनीमून पीरियड को एंजॉय कर रहे हैं। कपल आए दिन अपनी इंस्टा स्टोरी पर इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करता रहता है।

Bollywood Tadka

हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियोज शेयर किए थे, जिनमें दोनों काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। हाल ही में कपल के कुछ वीडियोज भी सोशल साइट पर वायरल हो रहे हैं।

Bollywood Tadka

इनमें से एक वीडियो में रोहनप्रीत सिंह पूल किनारे बिकिनी पहने लड़कियों को देख शरमा जाते हैं।

Bollywood Tadka

वह अपने चेहरे को  मेन्यू कार्ड के पीछे छिपाते हुए कहते हैं, 'हायो मेरे रब्बा।'हालांकि नेहा इस दौरान बिल्कुल कूल हैं। वे रोहनप्रीत के लिए कहती हैं कि 'तुम्हें कहना चाहिए वाह क्या व्यू है।' इससे पहले नेहा क्ककड़ और रोहनप्रीत सिंह हनीमून के दौरान दुबई की सड़कों पर ओपन कार में घूमते नजर आए। दोनों मस्ती के मूड में हैं। 

बता दें नेहा कक्कड़ ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। शादी के बाद रोहनप्रीत के घरवालों ने चंडीगढ़ में बहू नेहा का शानदार स्वागत किया था।  

 

: Smita Sharma

Rohanpreet Singhneha kakkarbikini-clad womendubaiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...