सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। दोनों 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इस मौके पर रोहनप्रीत ने अपनी पत्नी नेहा को खास सरप्राइज दिया। इस दौरान का वीडियो नेहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।
25 Nov, 2020 04:23 PMमुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। दोनों 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इस मौके पर रोहनप्रीत ने अपनी पत्नी नेहा को खास सरप्राइज दिया। इस दौरान का वीडियो नेहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो नेहा के हनीमून पीरियड का है। बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह अपने हनीमून के लिए दुबई गए थे। वीडियो में नेहा पति रोहन संग रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं। इसमें वह अपने पति रोहन को लिपलॉक कर रही हैं।

इसके बाद ये कपल अपनी शादी का पहला महीना पूरा होने पर केक काट रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- 'आज हमारी फर्स्ट मंथ ऐनिवर्सरी है रोहनप्रीत सिंह आपको और आपके परिवार को मुझे ऐसा प्यार देने के लिए थैंक यू जिसकी मैंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी। नेहूप्रीत के फैंस के लिए खास तोहफा शेयर कर रही हूं, देखिए।'

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने दिल्ली में शादी की थी। दोनों के ग्रैंड सेलिब्रेशन की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। काम की बात करें तो नेहा जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में जज के तौर पर नजर आएंगी। इस में उनके साथ हिमेश रेशमिया, विशाल डडलानी हैं।