main page

Video: सैलून के बाहर स्पॉट हुए रोहनप्रीत तो लोगों ने किया ट्रोल, बोले- अब पेपराजी बोलेंगे वो देखो नेहा का पति

Updated 27 November, 2020 01:00:59 PM

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत की शादी को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। शादी के बाद कपल दुबई में हनीमून एंजॉय करने गए थे। वहां से नेहा ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अब हाल ही में ये कपल हनीमून मनाकर मुंबई लौट आया है। मुंबई की सड़कों पर स्पॉट होते ही नेहा और रोहन मीडिया के कैमरे में कैद हो गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दोनों यूजर्स के निशाने आ गए और ट्रोल होने लग गए।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत की शादी को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। शादी के बाद कपल दुबई में हनीमून एंजॉय करने गए थे। वहां से नेहा ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अब हाल ही में ये कपल हनीमून मनाकर मुंबई लौट आया है। मुंबई की सड़कों पर स्पॉट होते ही नेहा और रोहन मीडिया के कैमरे में कैद हो गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दोनों यूजर्स के निशाने आ गए और ट्रोल होने लग गए। 

Bollywood Tadka


वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहनप्रीत अपनी गाड़ी से निकलते ही सैलून की ओर बढ़ रहे हैं और कैमरामैन से हाय-हेलो करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रोहन मास्क को कानों में पहनने के बजाए हाथ से पकड़कर मुंह ढकते नजर आ रहे हैं।

 

इस वीडियो को देखते ही यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लग गए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, अब पेपराजी बोलेंगे, वो देखो नेहा का पति। 

Bollywood Tadka
वहीं दूसरे ने लिखा, 'अब सारे पेपराजी बोलेंगे वो देखो नेहा का पति, अब ऐसो को भी देखना पड़ेगा।'

Bollywood Tadka


कईयों ने कहा- अब इसे सिर्फ नेहा के पति के तौर पर जाना जाएगा।  

Bollywood Tadka


बता दें नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को शादी के राइजिंग स्टार रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की मुलाकात 'नेहू दा व्याह' गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के प्यार का परवाना चढ़ा और अक्टूबर में कपल ने शादी कर ली।


 

 

: suman prajapati

Rohanpreet singhspottedsalonpeopletrolledTV NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsTV entertainment news

loading...