कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया का हाल बेहाल कर रखा है और इससे भी ज्यादा जो किसी को लेकर अफवाहें उड़ाई जाती है। इस बिपता की घड़ी में अगर कोई किसी से जानबूझ कर भी मजाक करेगा, तो वो किसी के लिए भी सहनशीलता से बाहर ही होगा। कुछ ऐसा ही इस बार देखने को मिल रहा है। दरअसल एक्टर रोहित रॉय ने रजनीकांत को लेकर एक मजाक किया, जिसके बाद रजनीकांत के फैंस रोहित के खिलाफ हो गए और उन्हें ट्रोल करने लगे।
05 Jun, 2020 10:15 AMबॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया का हाल बेहाल कर रखा है और इससे भी ज्यादा जो किसी को लेकर अफवाहें उड़ाई जाती है। इस बिपता की घड़ी में अगर कोई किसी से जानबूझ कर भी मजाक करेगा, तो वो किसी के लिए भी सहनशीलता से बाहर ही होगा। कुछ ऐसा ही इस बार देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक्टर रोहित रॉय ने रजनीकांत को लेकर एक मजाक किया, जिसके बाद रजनीकांत के फैंस रोहित के खिलाफ हो गए और उन्हें ट्रोल करने लगे।
रोहित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, रजनीकांत कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं और अब कोरोना को क्वारंटीन कर दिया गया है। ये जोक करने के बाद रोहित को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके खिलाफ बवाल खड़ा हो जाएगा और हो ही गया। उनका ये पोस्ट देखते ही रजनीकांत के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
रजनीकांत के फैंस ने लिखा, अगर ये मजाक है तो शेम है आप पर,
दूसरे ने लिखा, अगर ये जोक है तो प्लीज बंद करिए इसे
वहीं अन्य एक ने लिखा, अगर आप इसे मजाक कह रहे हैं तो आप बहुत बुरा जोक कर रहे हैं।
उनके फैंस की ऐसी प्रतिक्रिया देख रोहित रॉय ने लिखा, ये आज के दिन का सिर्फ जोक है, घर में रहो और एंजॉय करो अगर भगवान ने आपको कोई हंसने का मौका दिया है और नॉन विलिवर्स के लिए भगवान ने आपके लिए क्या भेज है.. लव एंड वॉर्मथ.. सुरक्षित रहें।
काम की बात करें तो रोहित कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्टर की अगली फिल्म मुंबई सागा है। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत कई हिंदी और तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म रा.वन थी।