main page

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन से गम में डूबे सितारे, बेस्ट फ्रेंड रोहित रॉय से लेकर दिव्या दत्ता ने लिखा- बहुत जल्द चला गया मेरे दोस्त

Updated 30 June, 2021 12:23:33 PM

मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति और डायरेक्टर राज कौशल का आज निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। यह दुखद समाचार सुनकर लोगों को कुछ पल के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। राज कौशल के निधन के बाद उनके फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त, करीबी और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राज कौशल के निधन से उनके बेस्ट फ्रेंड टीवी एक्टर रोहित रॉय को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने राज के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने कैप्शन

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति और डायरेक्टर राज कौशल का आज निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। यह दुखद समाचार सुनकर लोगों को कुछ पल के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। राज कौशल के निधन के बाद उनके फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त, करीबी और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitboseroy)

राज कौशल के निधन से उनके बेस्ट फ्रेंड टीवी एक्टर रोहित रॉय को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने राज के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'राज, मेरे दोस्त, मेरे भाई... जहां भी आप हैं वहां खुशियां फैलाते रहें... अच्छे घरों के लिए आपकी रुचि को जानकर, मुझे यकीन है कि आप अभी स्वर्ग में एक अच्छे स्थान की तलाश कर रहे हैं! हम सब आपको बहुत प्यार करते थे और आप जानते हैं कि … दुर्भाग्य से, मिलने के लिए हम कहते रहे कि अगले हफ्ते अगले हफ्ते और वह हफ्ता कभी नहीं आया। उस पार मिलेंगे मेरे भाई…।'

 

फिल्म निर्माता ओनिर ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'बहुत जल्द चला गया। हमने आज सुबह फिल्म निर्माता और राज कौशल को खो दिया। बहुत दुख की बात है। वो मेरी पहली फिल्म 'माई ब्रदर निखिल' के निर्माताओं में से एक थे। उन कुछ लोगों में से एक जिन्होंने हमारी दृष्टि में विश्वास किया और हमारा समर्थन किया। उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना।"

 

 

राज कौशल के निधन की खबर सुन पहले टिस्का चोपड़ा को भी विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, यकीन नहीं होता #राजकौशल अब हमारे बीच नहीं रहे.. बस इतना चौंकाने वाला।  

 

 

दिव्या दत्ता ने लिखा- बेहद दुख हुआ ! सबसे अच्छे लोगों में से एक जिसे मैं जानती थी ! बहुत जल्दी चला गया मेरे दोस्त @rajkaushal1 ! आरआईपी'

 

 

अरशद वारसी ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर कर मंदिरा के पति के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- ' आज मैंने एक बहुत प्रिय मित्र खो दिया, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। मशहूर राज कौशल ने सालों तक उनके साथ फिल्म की, उनकी कंपनी के हर मिनट का लुत्फ उठाया। मैंने उसके चेहरे पर कभी एक मायूसी नहीं देखा, वह हमेशा मुस्कुराता रहता था, अगर आपको उसकी जरूरत होती है तो हमेशा वहां रहता है ... आपको याद करेगा भाई ... आरआईपी। '

 


 

Content Writer: suman prajapati

Rohit RoyDivya DuttamournsdeathMandira BedihusbandRaj KaushalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...