main page

शाहरुख के साथ गुलजार साहब की ‘अंगूर' का रीमेक बनाना चाहते थे रोहित शेट्टी

Updated 30 November, 2019 01:45:16 AM

बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल रोहित शेट्टी ने पणजी में भारत के 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान बताया कि वह गुलजार साहब की सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर'' का रीमेक बनाना चाहते थे। उन्होंने शाहरुख को ‘अंगूर'' के रीमेक के लिए राजी भी कर लिया था...

मुंबईः बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल रोहित शेट्टी ने पणजी में भारत के 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान बताया कि वह गुलजार साहब की सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर' का रीमेक बनाना चाहते थे। उन्होंने शाहरुख को ‘अंगूर' के रीमेक के लिए राजी भी कर लिया था। 
Bollywood Tadka
रोहित शेट्टी ने कहा साल 2008 में मैंने गुलजार साहब की फिल्म अंगूर के रीमेक की तैयारी की थी। मैंने कुछ यंग ऐक्टर्स को ध्यान में रखकर अंगूर की स्क्रिप्ट लिख ली थी। उसी समय मेरे पास शाहरुख आए और उन्होंने मेरे साथ फिल्म करने की बात की। मैंने शाहरुख को अंगूर की स्क्रिप्ट दिखाई तो वह फिल्म करने के लिए तैयार भी हो गए क्योंकि अंगूर शाहरुख की मां की पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है।
Bollywood Tadka
रोहित शेट्ठी ने कहा ,‘‘कुछ दिनों बाद मेरे पास चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी आई, मुझे चेन्नई एक्सप्रेस की स्क्रिप्ट इतनी ज्यादा पसंद आई कि मैंने ‘अंगूर' को ड्राप करने का मन बना लिया। शाहरुख के पास गया कि अब मैं उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाऊंगा, मुझे लग रहा था कि शाहरुख मुझे इस फिल्म के लिए इनकार कर देंगे, क्योंकि वह अंगूर के लिए राजी हुए थे।
Bollywood Tadka
‘जब मैंने चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी शाहरुख को सुनाई तो वह तुरंत मान गए और उसी समय अंगूर का काम रुक गया और अब तक रुका हुआ है। मैं अंगूर का रीमेक जरूर बनाऊंगा, लेकिन अभी नहीं, बल्कि आराम से, जब बनाऊंगा तब मैं अनाउंसमेंट भी करूंगा। यदि अभी कह दूंगा तो प्रेस वाले लिख देंगे कि रोहित की नेक्स्ट फिल्म अंगूर होगी।'' 

: Pawan Insha

rohit shettyangoor gulzarbollywood newsbollywood top newsbollywood latest newsbollywood updatesbollywood khabarbollywood hindi newsbollywood films

loading...