main page

रोहित शेट्टी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोले 'स्टंट फिल्मों के लिए हैं, असल में खतरों के खिलाड़ी मत बनिए, वैक्सीन लगवाईए'

Updated 01 April, 2021 05:20:42 PM

देश में तेज़ी से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने वैक्सीन लगवा ली है। डायरेक्टर ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, ''एक्शन और स्टंट फिल्मों के लिए है। असल जीवन में खतरों के खिलाड़ी मत बनिए, जाकर वैक्सीन लगवाइए। कोरोना से लड़ने का एकमात्र यही उपाय है। आज मैंने वैक्सीन लगवाई है। नानावती अस्पताल के कर्मचारि

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में तेज़ी से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने वैक्सीन लगवा ली है। डायरेक्टर ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

Bollywood Tadka


इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, 'एक्शन और स्टंट फिल्मों के लिए है। असल जीवन में खतरों के खिलाड़ी मत बनिए, जाकर वैक्सीन लगवाइए। कोरोना से लड़ने का एकमात्र यही उपाय है। आज मैंने वैक्सीन लगवाई है। नानावती अस्पताल के कर्मचारियों का आभार। वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया बहुत अच्छी हैl'

Bollywood Tadka


बता दें रोहित शेट्ट से पहले बॉलीवुड के हेमा मालिनी, अनुपम खेर, जॉनी लीवर, सैफ अली खान, कमल हसन, संजय दत्त और सलमान खान जैसे कई स्टार्स भी वैक्सीन लगवा चुके है।

 
 
 

Content Writer: suman prajapati

Rohit Shettycorona vaccineBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...