main page

'आरआरआर', 'जर्सी', 'अटैक' जैसी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर राहुल हक्सर का 62 की उम्र में निधन

Updated 06 April, 2022 10:24:54 AM

''RRR'', जर्सी और अटैक जैसी फिल्मों के प्रदर्शक राहुल हक्सर का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हक्सर की कई दिग्गज फिल्ममेकर्स के काफी करीब थे। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में गम की लहर फैल गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'RRR', जर्सी और अटैक जैसी फिल्मों के प्रदर्शक राहुल हक्सर का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हक्सर की कई दिग्गज फिल्ममेकर्स के काफी करीब थे। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में गम की लहर फैल गई है। 

 


पिछले दो सालों में हक्सर दो बार COVID 19 की चपेट में आए थे। इसके बाद दिल का दौरा पड़ा, जिसके लिए उन्हें बाईपास सर्जरी की जरूरत पड़ी। बाईपास होने के बाद, हक्सर कुछ हद तक ठीक हो गए थे। वहीं एक महीने पहले उनकी ब्रेन की बीमारी का पता चला था। डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनकी बीमारी गंभीर है और आखिरकार मंगलवार सुबह हक्सर का बीमारी से संघर्ष समाप्त हो गया। उनका 62 की उम्र में निधन हो गया।

 


बता दें राहुल हक्सर के पास मुंबई में अपना गणेश सिनेमा था और कई अन्य प्रदर्शनी आउटलेट को भी वह नियंत्रित करते थे। उन्होंने 'RRR', जर्सी और अटैक के अलावा रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' को गुजरात और सौराष्ट्र में भी डिस्ट्रीब्यूट किया था। वी.एन. डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिल्वर एंटरप्राइजेज के बैनर तले उन्हें 160 सिनेमाघरों में फिल्मों के वितरण और स्क्रीनिंग का अधिकार था। हक्सर ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों का वितरण किया है। 

Content Writer: suman prajapati

RRRJerseyAttackMumbai distributorRahul Haksarpassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...