main page

RRR की टीम ने इस खास अंदाज में दी अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Updated 02 April, 2020 05:03:05 PM

अजय देवगन के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म ''आरआरआर'' की टीम ने उन्हें एक अनोखे तरीके से शुभकामनाएं दीं...

नई दिल्ली। एस एस राजामौली की आगामी फिल्म 'आरआरआर' (RRR) 1920 के दशक में स्थापित भारतीय क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी है। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है।

 

अजय देवगन (Ajay Devgn) के जन्मदिन के अवसर पर आरआरआर की टीम ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और लिखा है, 'दिलदार शख्स अजय देवगन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! सर, टीम आरआरआर में आपका शामिल होना सौभाग्य की बात है। आपके साथ पहले शेड्यूल पर काम करना एक अविस्मरणीय अनुभव था और हमें उम्मीद है कि यह आपके लिए भी अच्छा अनुभव रहा होगा। आशा करते हैं कि आपका आने वाला साल अभूतपूर्व रहे।'

 

 

टीम ने आगे लिखा, 'हम अजय देवगन सर के जन्मदिन पर वीडियो और उनके पहले लुक रिलीज के साथ आपको ट्रीट देना चाहते थे, लेकिन हालिया स्थिति के कारण इसके म्यूजिक और डीआई पर काम पूरा नहीं हो पाया। लॉकडाउन खत्म हो जाने के बाद हम आपको हर अपडेट से जोड़े रखेंगे। बने रहें।'

 

फिल्म 8 जनवरी 2021 को होगी रिलीज
डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

 

अजय देवगन के साथ आलिया भट्ट भी आएंगी नजर
फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नजर आएंगे। यह एक काल्पनिक कहानी है जो भारत के स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

: Chandan

Film RRRAjay DevgnAlia BhattAjay Devgn birthdayBollywood News

loading...