बी-टाउन इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक सितारा अपने जीवनसाथी संग शादी के बंधन में बंध रहा है। चक दे इंडिया फिल्म में नजर आने वाली चित्राशी रावत के बाद अब तान्या अबरोल ने भी अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने गुरुवार 9 फरवरी को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए आशीष वर्मा की हो गई हैं। कपल की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
11 Feb, 2023 01:10 PM मुंबई. बी-टाउन इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक सितारा अपने जीवनसाथी संग शादी के बंधन में बंध रहा है। चक दे इंडिया फिल्म में नजर आने वाली चित्राशी रावत के बाद अब तान्या अबरोल ने भी अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने गुरुवार 9 फरवरी को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए आशीष वर्मा की हो गई हैं। कपल की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
'चक दे इंडिया' में बलबीर कौर का रोल निभाने वाली तान्या ने अपनी शादी में ग्रीन और मजेंटा कलर का लहंगा पहना।
हैवी नेकलेस, मांग टीका, नाक में नथनी और हाथों में कलीरे पहने तान्या बेहद खूबसूरत ब्राइड लगीं।
एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने दुल्हन के साथ पोज देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
तान्या की शादी में रुबीना ब्लैक एंड गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं अभिनव ग्रे पेंट के साथ हाई-नेक टॉप टी शर्ट पहने परफेक्ट दिखे।
वहीं, चक दे इंडिया की बलबीर कौर की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की फोटोज भी सामने आई हैं। एक्ट्रेस के प्री-वेडिंग फंक्शन में विद्या मालवाड़े, शिल्पा शुक्ला और चित्राशी रावत भी नजर आए।
बता दें, तान्या अबरोल और अशीष वर्मा की मुलाकात एक मूवी के सेट पर हुई थी और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। अब दोनों 9 फरवरी को सात फेरे लेकर एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं।