main page

आनंद कारज से एक-दूजे के हुए रुबीना-गुरबख्श: शरारा सूट में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस, जीजू की पगड़ी पर कलगी सजाती दिखीं नीरू बाजवा

Updated 28 October, 2022 10:33:30 AM

हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी एक परफेक्ट फेयरीटेल वेडिंग जैसी हो। वहीं जब उसका ये सपना हकीकत में बदलता है तो वो दिन लड़की के लिए यादगार बन जाता है। हाल ही में पंजाबी एक्ट्रेस और नीरू बजावा की बहन रुबीना बाजवा ने इसी पल को जी रही हैं। रुबीना ने हाल ही में मेक्सिको में अपने जीवन के प्यार गुरबख

मुंबई: हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी एक परफेक्ट फेयरीटेल वेडिंग जैसी हो। वहीं जब उसका ये सपना हकीकत में बदलता है तो वो दिन लड़की के लिए यादगार बन जाता है। हाल ही में पंजाबी एक्ट्रेस और नीरू बजावा की बहन रुबीना बाजवा ने इसी पल को जी रही हैं। रुबीना ने हाल ही में मेक्सिको में अपने जीवन के प्यार गुरबख्श सिंह चहल संग शादी रचाई। कपल ने गुरूद्वारा में लावां फेरे लिए।

Bollywood Tadka

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो रुबीना रेड कलर के शरारा सूट में खूबसूरत दुल्हन बनीं।

Bollywood Tadka

हाथों में लगी मेहंदी, चूड़ा, कलीरे, मांग टीका,नथ, नेकलेस दुल्हन बनीं रुबीना के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं उनके दुल्हे राजा व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं।  गुरबख्श सिंह चहल ने शेरवानी के साथ  रेड कलर का दोशाला लिया हुआ था। 

Bollywood Tadka

 नीरू ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी प्यारी बहन रुबीना के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

इसके साथ नीरू बाजवा ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वह दूल्हे गुरबख्श को उनके बड़े दिन के लिए तैयार होने में मदद करती दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'मेरे भाई। हमें आप पर गर्व है। खूबसूरत दिन...वास्तव में ऐसा लगता है कि हम वास्तव में एक परिवार हैं।'

Bollywood Tadka

बता दें कि रुबीना बाजवा और गुरबख्श चहल सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक्ट्रेस ने साल 2019 में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू मेंअपने रिश्ते को कबूल किया था।

Bollywood Tadka

उन्होंने बताया था-'मैं पूरी तरह से ईमानदार रहूंगी। मैंने ट्विटर पर 'निक जोनस और प्रियंका' के बारे में एक लेख पढ़ा। मुझे याद है जब से गुरबख्श मेरा क्रश रहे हैं इसलिए मैंने अपने दिल की सुनी और उन्हें मैसेज किया और हमने 2 महीने तक बात की। वह किसी काम के लिए भारत आए थे, जिस कारण हम मिले थे और हमारे प्यार की शुरुआत हुई।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurbaksh Singh Chahal (@gchahal)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)


 

Content Writer: Smita Sharma

Rubina BajwamarriesGurbaksh Singh ChahalAnand Karaj ceremonyNeeru BajwaBollywoodBollywood CelebrityBollywood NewsBollywood News and GossipPollywood Gossips NewsPollywood News and GossipPunjabi Celebrity News in Hindi

loading...