बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
07 Oct, 2021 05:28 PMमुंबई. बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में रुबीना व्हाइट ब्रालेट और प्रिंटेड ट्राउजर में नजर आ रही है, जिसे एक्ट्रेस ने पिंक शर्ट के साथ टीम-अप किया हुआ है।
इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और हेयरबैंड से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस की निगाहें अटक गई हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में रुबीना पति अभिनव शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो तुमसे प्यार है में नजर आई थी, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म अर्ध से बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही है।