एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें बाकमाल लगती है। फैंस एक्ट्रेस की लुक के दीवाने हैं। हाल ही में रुबीना ने साड़ी लुक में अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।
01 Mar, 2022 12:50 PMमुंबई. एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें बाकमाल लगती है। फैंस एक्ट्रेस की लुक के दीवाने हैं। हाल ही में रुबीना ने साड़ी लुक में अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।
लुक की बात करें तो रुबीना पर्पल ट्रांसपेरेंट साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना हुआ है।
मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कानों के झूमके एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद लगा रहे हैं।
इस लुक में रुबीना कहर ढा रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो रुबीना फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ हितेन तेजवानी और पलाश मुच्छल भी नजर आने वाले हैं।