main page

रुबीना दिलाइक को हुआ कोरोना, ठीक होने पर लिया प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला

Updated 01 May, 2021 04:59:48 PM

कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। स्टार्स भी तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। अब ''बिग बॉस 14'' विनर रुबीना दिलाइक भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

मुंबई. कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। स्टार्स भी तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। अब 'बिग बॉस 14' विनर रुबीना दिलाइक भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

Bollywood Tadka
रुबीना ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर ध्यान देती हूं और सकारात्मक ही सोचती हूं। अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।' इस खबर से फैंस काफी चिंता में आ गए हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो रूबीना इस दिनों शो 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में नजर आ रही हैं।इससे पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो 'मरजानियां' रिलीज हुआ था जिसमें उनके साथ पति अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे और गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

rubina dilaiktestedcorona positiveTV NewsTV News and GossipTV Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...