बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपा दत्ता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो रूपा दत्ता को पुलिस ने पॉकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक्ट्रेस से 75 हजार रुपए बरामद किए। ये घटना कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के दौरान की है।पुलिस पूछताछ में इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार एक्ट्रेस के पास इतने पैसे आए कहां से। इस दौरान महिला ने पॉकेटमारी की बात कबूली है।
13 Mar, 2022 02:31 PMमुंबई: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपा दत्ता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो रूपा दत्ता को पुलिस ने पॉकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक्ट्रेस से 75 हजार रुपए बरामद किए।
ये घटना कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के दौरान की है।पुलिस पूछताछ में इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार एक्ट्रेस के पास इतने पैसे आए कहां से। इस दौरान महिला ने पॉकेटमारी की बात कबूली है।
विधान नगर उत्तर पुलिस स्टेशन सूत्रों के मुताबिक, बीते शनिवार एक महिला को डस्टबिन में एक बैग फेंकते देख पुलिस को उसे लेकर शंका हुई जिसके बाद पूछताछ में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई। बैग की तलाशी लेने के दौरान पुलिस को और भी कई वॉलेट मिले।
जांच में महिला ने इस बात को कबूला कि वह अलग-अलग जगहों पर जाकर ऐसा करती है। महिला मेलों, इवेंट्स और लोगों से खचाखच भरी जगहों पर पॉकेट मारती है। ऐसे में वह महिला अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला भी पहुंची जहां उसे ये हरकत करने के बाद अंजाम देने के दौरान पकड़ा गया। एक्ट्रेस के पास से एक डायरी भी मिली है जिसमें अब तक की सारी रकम का हिसाब नोट है। फिलहाल पुलिस इस केस की जांच कर रही हैं।
रूपा दत्ता एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो कई सीरियल्स और फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वो अक्सर ही बड़े-बड़े आयोजनों का हिस्सा बनती थीं। 2020 में रूपा दत्ता ने निर्देशक-निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उतपीड़न का आरोप लगाया था। वहीं अब रूपा दत्ता के पाॅकेट मारी में गिरफ्तार होने की खबर से हर कोई हैरान है कि इतनी पॉपुलर एक्ट्रेस ऐसा कैसे कर सकती है?