main page

Pics: आधी रात बप्पी लहरी के अंतिम दर्शन करने पहुंची रूपाली गांगूली, एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखी उदासी

Updated 17 February, 2022 09:55:36 AM

16 फरवरी को जाने माने संगीतकार बप्पी लहरी इस दुनिया को अलविदा कह कर सबकी आंखों में आंसू दे गए। फैंस को उनके निधन से बड़ा सदमा लगा है। वहीं उनके फैमिली भी बप्पी दा को खोने से बेहद दुखी है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जाने माने सितारे संगीतकार के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और फैमिली को ढा

बॉलीवुड तड़का टीम. 15 फरवरी को जाने माने संगीतकार बप्पी लहरी इस दुनिया को अलविदा कह कर सबकी आंखों में आंसू दे गए। फैंस को उनके निधन से बड़ा सदमा लगा है। वहीं उनके फैमिली भी बप्पी दा को खोने से बेहद दुखी है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जाने माने सितारे संगीतकार के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और फैमिली को ढांढस बंधा रहे हैं। इसी बीच बीती रात अनुपमा फेम रूपाली गांगूली भी बप्पी दा के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंची, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


सामने आई तस्वीरों में रूपाली गांगूली के चेहरे पर उदासी साफ देखने को मिल रही है।

Bollywood Tadka

 

उनका चेहरा बप्पी दा को खोने के गम को साफ बयां कर रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू प्रिंटेड व्हाइट सूट में नजर आ रही हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें, रूपाली गांगुली और बप्पी दा एक-दूसरे को सालों से जानते थे। ऐसे में संगीतकार को खोने से एक्ट्रेस का बड़ा झटका लगा है।

Bollywood Tadka

बता दें, बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। परिवार उनके बेटे बप्पा का अमेरिका से लौटने का इंतजार कर रहा था, जो अब मुंबई पहुंच गए हैं। अब संगीतकार को 10 बजे के करीबी अंतिम विदाई दे दी जाएगी।

  
 

Content Writer: suman prajapati

Rupali GangulyreachedBappi Lahirilast glimpseBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...