main page

अब 'सारेगामापा' की टीम ने लता मंगेशकर की अच्छी सेहत के लिए किया पूजा-हवन, कहा- मां सरस्वती हैं वो हमारी, जल्दी ठीक...

Updated 29 January, 2022 11:13:53 AM

कोरोना की चपेट में आने के बाद से सिंगर लता मंगेशकर 8 जनवरी से लगातार अस्पताल में भर्ती है। सिंगर की हालत में सुधार होते देख उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल पर रखा गया है। बीते दिनों ही लता के परिवार बताया था कि उनकी सेहत में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। लता के जल्द ठीक होने के लिए फैंस लगातार दुआएं और पूजा-पाठ कर रहे हैं। कुछ दिन पहले अयोध्या के साधुओं ने लता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया था। अब ''सारेगामापा'' की टीम ने भी लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने के लिए पूजा

मुंबई. कोरोना की चपेट में आने के बाद से सिंगर लता मंगेशकर 8 जनवरी से लगातार अस्पताल में भर्ती है। सिंगर की हालत में सुधार होते देख उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल पर रखा गया है। बीते दिनों ही लता के परिवार बताया था कि उनकी सेहत में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। लता के जल्द ठीक होने के लिए फैंस लगातार दुआएं और पूजा-पाठ कर रहे हैं। कुछ दिन पहले अयोध्या के साधुओं ने लता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया था। अब 'सारेगामापा' की टीम ने भी लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने के लिए पूजा और हवन रखा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

Bollywood Tadka
तस्वीरों में पंडितों के साथ-साथ क्रू मेंबर्स और शो के बाकी सदस्य नजर आ रहे हैं। पूजा के लिए लता की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। सभी लोग हाथ जोड़कर लता के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया है- 'लता मैम जल्दी ठीक हो जाएंगी, उनकी स्वस्थ होने की कामना में सारेगामा की पूरी टीम ने पूजा रखी थी। मां सरस्वती हैं वो हमारी, जल्दी ठीक होकर घर वापस आना है बस।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें लता को 2019 में भी सांस की तकलीफ हुई थी। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय भी फैंस काफी चिंता में आ गए थे। लोग लता से बेहद प्यार करते हैं। संगीत और मनोरंजन जगत में लता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सिंगर अब तक 25 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sa re ga ma pa teamperformedpuja havanlata mangeshkarspeedy recoveryBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...