main page

फिल्म 'सांड की आंख' का फर्स्ट लुक रिलीज, कंडे थापती दिखीं तापसी-भूमि

Updated 12 March, 2019 09:39:08 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म ''सांड की आंख'' में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दो महिलाएं गांव की महिलाओं की वेशभूषा में कंडे थापती नजर रही हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म 'सांड की आंख' में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दो महिलाएं गांव की महिलाओं की वेशभूषा में कंडे थापती नजर रही हैं। दोनों की बैक फोटो दिखाई दे रही है। कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि फोटो में जो दो महिलाए हैं वे तापसी और भूमि हैं। इससे पहले भी फिल्म के बारे में घोषणा करते हुए तापसी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे भूमि और अनुराग संग बैठी नजर आई थीं।

 

 

 

 

बता दें कि फिल्म का निर्माण निधि परमार और अनुराग कश्यप कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। फिल्म में भूमि और तापसी के अलावा प्रकाश झा और विनीत सिंह भी अहम रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
 

: Konika

saand ki aankhposter releasebhumi pednekartaapsee pannuBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...