main page

It's a Baby Boy: दूसरी बार मां बनीं 'साथ निभाना साथिया' की 'राशि बेन', घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

Updated 08 November, 2022 08:03:40 AM

बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बाद एक गुड न्यूज आ रही है। जहां 6 नवंबर को कपूर खानदान के घर नन्हीं शहजादी की किलकारी गूंजी। आलिया भट्ट ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब एक और टीवी एक्ट्रेस के घर भी खुशियों ने दस्तक की। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि 'साथ निभाना साथिया' की 'राशि' यानि रुचा हसबनीस हैं।

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बाद एक गुड न्यूज आ रही है। जहां 6 नवंबर को कपूर खानदान के घर नन्हीं शहजादी की किलकारी गूंजी। आलिया भट्ट ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब एक और टीवी एक्ट्रेस के घर भी खुशियों ने दस्तक की। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि 'साथ निभाना साथिया' की 'राशि' यानि रुचा हसबनीस हैं।

Bollywood Tadka

 

रुचा हसबनीस दूसरी बार मां बनीं हैं। एक्ट्रेस ने 7 नवंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

Bollywood Tadka

इसकी जानकारी रुचा ने इंस्टा पर बेबी की प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी। शेयर की तस्वीर में रुचा के लाडले के पैर दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही एक्ट्रेस पति संग एक क्लिप बोर्ड थामें नजर आ रही हैं। इस पर लिखा है-'आप जादू हो।' रुचा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'ये एक बेबी बॉय यानी बेटा है।'

जैसे ही एक्ट्रेस ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की सोशल मीडिया पर रुचा के लिए बधाइयों का तांता लग गया।उनके को-स्टार्स एक्ट्रेस को बेबी के आगमन की मुबारकबाद दे रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के फैंस भी उनके बेबी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

Bollywood Tadka

बता दें कि रुचा ने साल 2015 में बाॅयफ्रेंड राहुल जगदाले से शादी रचाई थी। कपल ने महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी रचाई। रुचा 2019 में प्यारी सी बेटी की मां बनी जिसका नाम रूही है। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Saath Nibhana SaathiyaRashiRucha HasabnisBlessedBaby BoySecond BabyLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...