main page

दूसरे बार मां बनने जा रही हैं 'साथ निभाना साथिया' की 'राशि', क्यूट पोस्ट शेयर कर रुचा हसबनीस ने फैंस को सुनाई खुशखबरी

Updated 19 August, 2022 09:04:30 AM

'साथ निभाना साथिया' की राशि यानि एक्ट्रेस रुचा हसबनीस के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। रुचा हसबनीस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने प्यारी सी पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर तीन साल की बेटी रूही की तस्वीर शेयर कर लिखा-'एक और प्यार करने के लिए।'

मुंबई: 'साथ निभाना साथिया' की राशि यानि एक्ट्रेस रुचा हसबनीस के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। रुचा हसबनीस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने प्यारी सी पोस्ट शेयर कर दी।

Bollywood Tadka

उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर तीन साल की बेटी रूही की तस्वीर शेयर कर लिखा-'एक और प्यार करने के लिए।' शेयर की तस्वीर में रूही  एक बोर्ड पर बिग सिस्टर लिखती नजर आ रही है। 

 

रुचा शादी के बाद से छोटे पर्दे से दूर है। उन्होंने 26 जनवरी, 2015 को बाॅयफ्रेंड राहुल जगदाले से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने 2019 में एक बेटी को जन्म दिया था।

Bollywood Tadka

रुचा ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में मराठी सीरियल चार चौघी से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान टीवी सीरियल साथ निभाना साथियां से मिली। राशि के रोल से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। घर-घर में उन्हें पहचाना जाने लगा था, बावजूद इसके उन्होंने अपने करियर के पीक पर शादी करने का फैसला किया था। फिलहाल रुचा लाइमलाइट से दूर अपनी फैमिली और बिजनेस में बिजी रहती है। 

Content Writer: Smita Sharma

Saath Nibhana SathiyaRashiRucha Hasabnisannouncesecond pregnancyLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...