टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रैस सागरिका घाटगे हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की मैरिज का ग्रैंड रिसेप्शन होटल ताज महल पैलेस में हुआ। इस फंक्शन में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के कई सैलेब्स ने शिरकत की।
06 Dec, 2017 10:11 AMमुंबई: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रैस सागरिका घाटगे हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
दोनों की मैरिज का ग्रैंड रिसेप्शन होटल ताज महल पैलेस में हुआ। इस फंक्शन में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के कई सैलेब्स ने शिरकत की।
इन दिनों सोशल मीडिया के जरीए कुछ तस्वीरें सामने आई है।
जिसमें न्यूली मैरिड कपल ने फैशन मैगजीन हार्पर के लिए फोटोशूट करवाया इन तस्वीरों में दोनों एक अलग लुक में नजर आ रहें हैं।
कपल ने ये फोटोशूट शादी के कुछ दिनों पहले ही करवाया है।