main page

कैजुअल लुक में क्रिकेटर पति के साथ दिखीं सागरिका, राज घराने से रखती हैं ताल्लुक

Updated 07 August, 2019 06:35:48 PM

बॉलीवुड में फिल्म ''चक दे इंडिया'' से कदम रखने वाली एक्ट्रेस सागरिका घाटगे अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनको पति और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है।

मुंबई: बॉलीवुड में फिल्म 'चक दे इंडिया' से कदम रखने वाली एक्ट्रेस सागरिका घाटगे अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनको पति और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक फिर सागरिका पति जहीर के साथ बांद्रा में स्पॉट हुईं। 

Bollywood Tadka, सागरिका घाटगे इमेज, सागरिका घाटगे फोटो, सागरिका घाटगे पिक्चर

इस दौरान वह ग्रे आउटफिट में बेहद कैजुअल लुक में नजर आईं। हालांकि, वह इस अंदाज में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, जहीर भी ब्लैक टीशर्ट के साथ ग्रे जींस में हमेशा की तरह कूल और हैंडसम दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka, सागरिका घाटगे इमेज, सागरिका घाटगे फोटो, सागरिका घाटगे पिक्चर

इस दौरान कपल ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। इन लेटेस्ट तस्वीरों में कपल का जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। सागरिका और जहीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka, सागरिका घाटगे इमेज, सागरिका घाटगे फोटो, सागरिका घाटगे पिक्चर


राज घराने से ताल्लुक रखती हैं सागरिका 

सागरिका का जन्म महाराष्ट्र में बॉलीवुड प्रड्यूसर विजेन्द्र घाटगे के घर हुआ था। सागरिका असल में कोल्हापुर के शाहू महाराज के घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं।

Bollywood Tadka, सागरिका घाटगे इमेज, सागरिका घाटगे फोटो, सागरिका घाटगे पिक्चर

पढ़ाई पूरी करने के बाद सागरिका ने भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बन गईं। इसी वजह से उन्हें साल 2007 में भारतीय महिला हॉकी टीम पर आधारित फिल्म 'चक दे इंडिया' में प्रीती सबरवाल किरदार के लिए चुना गया था।

Bollywood Tadka, सागरिका घाटगे इमेज, सागरिका घाटगे फोटो, सागरिका घाटगे पिक्चर

बता दें कि जहीर और सागरिका ने 23 नवंबर 2017 को कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स  के अलावा करीबी दोस्त मौजूद थे।

Bollywood Tadka, सागरिका घाटगे इमेज, सागरिका घाटगे फोटो, सागरिका घाटगे पिक्चर

जहीर-सागरिका ने 27 नवंबर को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में दिया था। दोनों तकरीबन डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि किसी को भी दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं लगी। 

Bollywood Tadka, सागरिका घाटगे इमेज, सागरिका घाटगे फोटो, सागरिका घाटगे पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'चक दे इंडिया' के अलावा उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'रश' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके जबरदस्त किसिंग सीन भी थे।हिन्दी फिल्मों के अलावा वह पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है।

Bollywood Tadka, सागरिका घाटगे इमेज, सागरिका घाटगे फोटो, सागरिका घाटगे पिक्चर

 

: Neha

Zaheer KhanSagarika Ghatgespottedbandralatest picturesBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...